जबलपुर : रेल्वे प्लेटफार्म पर खड़े एसी कोच में लगी आग
| Aug 11, 2026, 11:51 IST
जबलपुर, 11 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह 07:30 पर प्लेटफार्म नंबर 6 पर खड़ी ट्रेन के एसी कोच में आग लगने से अफरा तफरी मच गई।
आग की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने उससे जूझना शुरू किया। लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फायर उप अधीक्षक राजेंद्र पटेल के अनुसार आज पर काबू पाया जा चुका है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

