home page

रूपहीहाट के लरिरमुख में किशोरी का शव बरामद

 | 

नगांव (असम), 26 सितम्बर (हि.स.)। नगांव के रूपहीहाट इलाके के लरिरमुख में एक 17 वर्षीय किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। किशोरी का शव लरिरमुख निवासी अबू ताहेर के घर में फंदे से लटका हुआ पाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोरी शव सोने के बिस्तर के ऊपर कपड़े का फंदे से लटका मिला। ज्ञात हो कि किशोरी पिछले करीब दो वर्षों से किशोरी अबू ताहेर नामक व्यक्ति के घर में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही थी। वह लंका नखुटी क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।

घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही कवैमारी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय दंडाधिकारी की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नगांव मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा