home page

मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में 12 हजार करोड़ की वरुण विहार और नैमिष नगर योजना का किया भूमि पूजन

 | 
मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में 12 हजार करोड़ की वरुण विहार और नैमिष नगर योजना का किया भूमि पूजन


लखनऊ, 24 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की वरुण विहार एवं नैमिष नगर योजना का भूमि पूजन किया। करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से 10 हजार 680 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होने वाली इन योजनाओं के तहत भूखण्डों के पंजीकरण का भी शुभारंभ किया किया गया। आगरा एक्सप्रेसवे के निकट ग्राम दोना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 2166 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित पांच बहुमंजिला आवासीय अपार्टमेंट का शिलान्यास भी किया।------------

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह