home page

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रहरियों को मानदेय बढ़ाकर साढे़ तीन हजार रुपये किया, पूर्व सरकाराें पर बाेला हमला

 | 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रहरियों को मानदेय बढ़ाकर साढे़ तीन हजार रुपये किया, पूर्व सरकाराें पर बाेला हमला


बरेली, 13 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली में प्रदेश के 68 हजार ग्राम प्रहरियों के मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा की। अब ग्राम प्रहरियों का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये हो गया है। इसके साथ ही प्रहरियों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक की कैशलेस उपचार सुविधा भी मिलेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने पूर्व की समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार पर जमकर निशाना साधा। --------------------

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह