भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह की मां भाग्यवती देवी का निधन
| Jul 5, 2025, 21:25 IST
लखनऊ,05 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की माता जी भाग्यवती देवी का 95 वर्ष की अवस्था में शनिवार को बिजनौर जिले के गांव हुरनगला में निधन हो गया। उनके निधन पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

