home page

फरार अभियुक्तों के खिलाफ जिले भर में चला कुर्की महाअभियान

 | 
फरार अभियुक्तों के खिलाफ जिले भर में चला कुर्की महाअभियान


पूर्वी चंपारण,26 अप्रैल (हि.स.)। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में फरार अपराधियो के विरूद्ध कुर्की महाअभियान चलाया गया।इस दौरान हरसिद्धि थाना क्षेत्र में दबाव में आकर तीन अभियुक्तों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में सुनील शाह (पिता- भोकारी शाह), अनिल शाह पिता- भोकारी शाह तथा सुनीता देवी (पति- सुनील शाह), सभी निवासी पठान पट्टी शामिल हैं।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान दर्जनों फरार अभियुक्तों के घरों पर इश्तहार चिपकाया गया है। उन्होंने कहा कि अभियुक्तों को शीघ्र आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है।वही

पीपराकोठी थाना की पुलिस ने अलग अलग मामलों में चार वारंटी और दो शराब सेवन सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। शराब सेवन मामले में पंचरुखी मोतीपुर मुजफ्फरपुर निवासी मोनू कुमार साह व बड़ा बरियारपुर छतौनी निवासी पुकार कुमार है। जो पीपराकोठी ओवर ब्रिज के निचे शराब सेवन कर हंगामा कर रहा था। पुलिस को आते देख भागने लगा जिसे पुलिस ने धर दबोचा। वहीं थाना क्षेत्र के चकरदेय निवासी संदीप पासवान, मिथलेश पासवान व रमेश प्रसाद को गिरफ्तार किया है। छापेमारी दल में पुअनि नन्दलाल पासवान, परिपुअनि आदित्य कुमार भारद्वाज, शशिभूषण कुमार, रामदेव पासवान, राजाबाबू, चंद्रभूषण तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।

जबकि जितना थाना क्षेत्र और घोड़ासहन थाना क्षेत्र में कुल चार घरों को जब्त किया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी रही, जिससे पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।जितना थाना क्षेत्र के कोईरगंवा गांव में संजीव उर्फ संदीप के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। संजीव पर हत्या का गंभीर आरोप दर्ज है, जिसके चलते न्यायालय के निर्देश पर यह कदम उठाया गया।वहीं, घोड़ासहन थाना क्षेत्र के वीरता चौक पर लक्ष्मी मली, संतोष मली और छोटाई मली के घरों पर भी कुर्की-जब्ती की गई। पुलिस ने इन सभी के चोरी के खिलाफ लंबित मामलों को देखते हुए यह कार्रवाई की।इस अभियान में जितना थाना सहित कई थानों की पुलिस बल शामिल रही। कार्रवाई के बाद जितना थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि सभी जब्त सामानों की सूची तैयार कर थाने में सुरक्षित रखा जा रहा है।पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार