home page

पिपरा में 24 हजार से अधिक आवेदन ऑनलाइन अपलोड, गुरुवार से होगा निष्पादन

 | 
पिपरा में 24 हजार से अधिक आवेदन ऑनलाइन अपलोड, गुरुवार से होगा निष्पादन


सुपौल, 17 जून (हि.स.)। जिले के पिपरा प्रखंड में चलाए गए राजस्व महा अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों को तेजी से ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। बुधवार दोपहर तक 24 हजार से अधिक आवेदनों का ऑनलाइन पंजीकरण पूरा कर लिया गया, जबकि शेष आवेदनों को भी शाम तक अपलोड करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

अंचलाधिकारी उमा कुमारी ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 26,286 आवेदन प्राप्त हुए हैं। राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी आवेदनों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है, ताकि उनके निष्पादन की प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरी की जा सके।उन्होंने कहा कि आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू होगी और लगातार जारी रहेगी। राजस्व महा अभियान 11 जून से 17 जून तक संचालित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भूमि एवं राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन जमा किए।अंचलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल विभाग की ओर से परिमार्जन से जुड़े मामलों के निष्पादन को प्राथमिकता दी जा रही है।

सभी आवेदनों की नियमानुसार जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा।राजस्व महा अभियान के तहत मिले व्यापक जनसहयोग को देखते हुए प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि इससे आम लोगों की भूमि एवं राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र