home page

छपरा में जिलाधिकारी ने टीबी मरीजों को बांटी पोषण किट

 | 
छपरा में जिलाधिकारी ने टीबी मरीजों को बांटी पोषण किट


छपरा में जिलाधिकारी ने टीबी मरीजों को बांटी पोषण किट


छपरा में जिलाधिकारी ने टीबी मरीजों को बांटी पोषण किट


छपरा में जिलाधिकारी ने टीबी मरीजों को बांटी पोषण किट


सारण, 10 अगस्त (हि.स.)। टीबी मरीजों को बेहतर पोषण एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समाहरणालय में जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी सारण वैभव श्रीवास्तव द्वारा मरीजों के बीच मिक्स्ड पोषण किट का वितरण किया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से दी गई इस किट में दालें, सोयाबीन, चना, चावल, गेहूं एवं मोटे अनाज शामिल हैं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र टीबी मरीजों को सरकारी योजना के तहत दो किस्तों में कुल 6,000 रुपए की पोषण सहायता राशि उनके बैंक खातों में ससमय हस्तांतरित करना सुनिश्चित करें। इसके लिए लाभुकों के बैंक खातों व आवश्यक अभिलेखों का शीघ्र सत्यापन करने का निर्देश दिया गया ताकि कोई भी पात्र मरीज योजना के लाभ से वंचित न रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए दवाओं के साथ पौष्टिक आहार अनिवार्य है, जिससे मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। उन्होंने पोषण से सुधार, टीबी पर प्रहार का संदेश देते हुए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने और सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने पर बल दिया।

साथ ही आमजन से लक्षण दिखने पर तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की अपील की। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधि एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार