home page

छपरा नगर निगम की नई पहल जनसमस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी

 | 
छपरा नगर निगम की नई पहल जनसमस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी


सारण, 24 अगस्त (हि.स.)। छपरा नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए महापौर लक्ष्मीनारायण गुप्ता ने अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ एक बैठक की।

बैठक में मुख्य रूप से नालों के टूटे व खुले ढक्कन, छोटी पुलियों के निर्माण तथा नालों की मरम्मति जैसे प्राथमिक कार्यों को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

महापौर ने कहा कि खुली नालियां और क्षतिग्रस्त पुलिया हादसों को न्योता देती हैं, इसलिए इन कार्यों में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देना नगर निगम की पहली प्राथमिकता है।

उन्होंने आम जन से अपील की कि वे अपने क्षेत्र की ऐसी समस्याओं की शिकायत तुरंत मेयर कंट्रोल रूम के फोन नंबर 7562-906-907 या 7564-906-907 पर दर्ज कराएं, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार