home page

कबड्डी चयन प्रक्रिया में 78 बालक व 23 बालिका खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन

 | 
कबड्डी चयन प्रक्रिया में 78 बालक व 23 बालिका खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन


बक्सर, 04 अप्रैल (हि.स.)। डुमरांव स्थित +2 सीपीएस विद्यालय में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में एकलव्य आवासीय कबड्डी खेल चयन ट्रायल का सफल आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम जिला खेल पदाधिकारी आलोक कुमार वत्स के नेतृत्व में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

चयन ट्रायल में कुल 101 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें 78 बालक एवं 23 बालिका खिलाड़ी शामिल थे। सभी खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए चयन प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन निर्धारित मानकों के आधार पर किया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में मोहम्मद मुस्लिम, धर्मेंद्र आदित्य, कृष्ण बिहारी, राकेश कुमार (शिक्षक शिक्षा), महेश कुमार (बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना) तथा मो. इस्राफील (कबड्डी कोच) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचान दिलाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए मंच प्रदान करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप कुमार ओझा