home page

नीतीश पटेल के पुनः युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सुपौल में हर्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

 | 
नीतीश पटेल के पुनः युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सुपौल में हर्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई


सुपौल, 11 जुलाई (हि.स.)। बिहार प्रदेश युवा जनता दल (यू.) के अध्यक्ष पद पर नीतीश पटेल को पुनः मनोनीत किए जाने के निर्णय का युवा जदयू सुपौल ने स्वागत किया है।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा द्वारा युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नीतीश पटेल को दोबारा जिम्मेदारी सौंपे जाने पर जिले के युवा जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर युवा जदयू सुपौल की जिलाध्यक्ष प्रियंका यादव ने कहा कि नीतीश पटेल के नेतृत्व में पूरे बिहार में युवा जदयू संगठन को मजबूती मिली है। उनके कार्यकाल में संगठन को बूथ स्तर तक विस्तार देने के साथ-साथ युवाओं को जोड़ने का कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि नीतीश पटेल के नेतृत्व में संगठन में महिलाओं को भी बेहतर भागीदारी और सम्मान मिला है।

उन्होंने कहा कि नीतीश पटेल के पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनने से युवा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। युवा जदयू सुपौल उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत करते हुए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएगा।

मौके पर मो. प्यारे, पंकज कुमार, पवन कुमार, दीपक कुमार, रमेश यादव, प्रीतम कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने नीतीश पटेल के पुनः मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में युवा जदयू संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र