home page

युवकों को जबरन गाड़ी में बैठाने का वीडियो वायरल

 | 
युवकों को जबरन गाड़ी में बैठाने का वीडियो वायरल


भागलपुर, 31 मार्च (हि.स.)। जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र के कहलगांव हटिया के पास से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग दो युवकों को जबरदस्ती एक स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल भी देखा जा सकता है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी की मौजूदगी भी दिखाई दे रही है,जिससे मामला और भी गंभीर बनता नजर आ रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पुलिसकर्मी की भूमिका क्या है। वह स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे थे, या किसी अन्य वजह से वहां मौजूद थे।

फिलहाल इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। हम इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं। मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर