home page

सारण के सीपीएस स्कूल में युवा संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 | 
सारण के सीपीएस स्कूल में युवा संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन


सारण के सीपीएस स्कूल में युवा संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन


सारण के सीपीएस स्कूल में युवा संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन


सारण, 21 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत सीपीएस स्कूल के सभागार में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी में सकारात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना था।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर सीपीएस ग्रुप के चेयरमैन डॉ हरेंद्र सिंह तथा प्राचार्य मुरारी सिंह, डॉ विकास कुमार सिंह ने सभी आगत अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर बिहार सह प्रांत प्रचारक प्रवीर, जिला प्रचारक महेश, जिला कार्यवाह संजीव चौबे, सह नगर संघचालक रविन्द्र सिंह एवं जिला सेवा प्रमुख सत्य प्रकाश उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि आज का युवा ही विकसित भारत की मूल आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास, चरित्र निर्माण, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने के लिए प्रेरित किया। संवाद सत्र के दौरान छात्रों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का अतिथियों ने सहज एवं प्रेरणादायी उत्तर दिया। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी का आभार जताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार