अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
पूर्वी चंपारण,09 मार्च (हि.स.)।
हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हरसिद्धि-अरेराज मुख्य मार्ग पर घीवाढार पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई,
मृतक की पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बैरिया निवासी ध्रुव राम के पुत्र गुड्डू कुमार (30) के रूप में की गई है ।
बताया जाता है कि गुड्डू कुमार यादवपुर के चैनपुर से अपने घर ग्लैमर बाइक BR05 AA 2104 से लौट रहे थे, इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और हरसिद्धि थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच की जा रही है, वहीं स्थानीय मुखिया वीरेंद्र कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

