home page

सुन्दरनाथ धाम मंदिर परिसर में एसएसबी की ओर से योग शिविर का आयोजन

 | 
सुन्दरनाथ धाम मंदिर परिसर में एसएसबी की ओर से योग शिविर का आयोजन


अररिया 20 मार्च(हि.स.)। एसएसबी 56 वीं बटालियन के कमांडेंट आईपीएस शाश्वत कुमार के मार्गदर्शन में एसएसबी की ओर से शुक्रवार को कुर्साकांटा स्थित सुन्दरनाथ धाम मंदिर परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर एसएसबी 56 वीं वाहिनी के बी समवाय डूबा टोला की ओर से आयोजित किया गया। एसएसबी के निरीक्षक सामान्य कंपनी कमांडर वांगसम कुंगखो की अध्यक्षता में आयोजित योग शिविर में मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य, पुजारी एवं ग्रामीणों के साथ करीबन एसएसबी के बीस जवानों ने भाग लिया।

मौके पर कुर्साकांटा प्रखंड प्रमुख सुशील कुमार सिंह, सिकटी के विधायक पुत्र जोशी मंडल, पुजारी रमेश गिरी, सुन्दरनाथ धाम मठ के सचिव भानु कुमार सिंह, सदस्य रामदेव सरदार सहित अन्य ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

एसएसबी के अधिकारियों ने ग्रामीणों से स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए प्रतिदिन एक घंटा नियमित तौर पर योग करने की सलाह दी और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को हजारों की संख्या में योग करने की अपील की।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर