home page

विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर णमोकार महामंत्र का जाप

 | 
विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर णमोकार महामंत्र का जाप


भागलपुर, 09 अप्रैल (हि.स.)। विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर गुरुवार को पूरे विश्व के 108 देश में प्रातः 8:00 बजे से 9:36 तक णमोकार मंत्र का जाप एवं इस पर आधारित कार्यक्रम किए गए। भागलपुर में आयोजित कार्यक्रम में सकल जैन समाज एवं जीतो के आह्वान पर णमोकार महामंत्र के जाप विश्व में अहिंसा, शांति सुख, समृद्धि अर्थात विश्व में शांति एवं मानव कल्याण के लिए किया गया। मंच का संचालन सुमित जैन, ऋतु जैन, प्रतीक जैन ने किया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन अध्यक्ष विजय जैन, महामंत्री पदमचंद, जैन, अशोक जैन, प्रकाश जैन, पवन जैन, महावीर जैन, सुमंत जैन आदि लोगों ने किया। मंगलाचरण भजन पर नृत्य दिशा एवं जिया बड़जात्या ने किया। फिर समाज की मातृशक्ति ने णमोकार मंत्र नौ बार गाया।

ऋतु जैन एवं सुमित जैन ने बताया णमोकार महामंत्र मन से जपने से मन को अभूतपूर्व शांति मिलती है। णमोकार महामंत्र पर संक्षिप्त व्याख्यान छोटी सी फिल्म के माध्यम से दिखाया गया एवं उसे पर अशोक पाटनी ने इस विषय पर विशेष प्रकाश डाला। तत्पश्चात णमोकार महामंत्र का जाप प्रारंभ हुआ। अंत में जीटीआई प्रतीक जैन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। जेटीआर सुमित जैन ने विश्व णमोकार महामंत्र दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी।

मौके पर सुलोचना देवी, सुमति देवी, संता देवी जैन, पुष्पा देवी रारा, सुशीला देवी जैन, बेला जैन, हीरा देवी जैन, सुनीला जैन, रीना जैन, रितिका जैन, तृप्ति जैन, मंजू जैन, संजय जैन, सूरज जैन, नीरज जैन, सुनील जैन, राजेश जैन, राजीव जैन, निखिल जैन आदि मौजूद थे। यह कार्यक्रम श्री दिगंबर जैन मंदिर भागलपुर में आयोजित हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर