home page

विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई साईकिल रैली

 | 
विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई साईकिल रैली


समस्तीपुर, 03 जून (हि.स.)। विश्व साइकिल दिवस के अवसर माय भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा सक्सेस मिशन क्लब के परिसर से बीएड कॉलेज तक साईकिल रैली निकाली गई।

उक्त रैली को माय भारत के उप निदेशक विजेता मजूमदार, डीपीओ जिला गंगा समिति नीरजेश कुमार, सक्सेस मिशन क्लब के संस्थापक सदस्य विकाश कुमार ने संयुक्त रूप से हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में संबोधन के दौरान उपनिदेशक विजेता मजूमदार द्वारा प्रतिदिन साइकिल चलाने हेतु अपील किया गया एवं शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए साइकिल चलाना बेहतर साबित हो सकता हैं।

रैली में युवा एवं युवती हाथ में तख्तियां लेकर संदेश दे रहे थे और साइकिल चलाओं पर्यावरण बचाओं, साईकिल चलाओं बीमारी भगाओ, साईकिल चलाओं स्वास्थ्य लाभ पाओ इत्यादि नारें लगा रहे थे। साइकिल रैली में माय भारत के स्वयंसेवक मो अली, सोनी, सुमित, मनोज के साथ साथ सक्सेस मिशन क्लब के सैकड़ों युवा एवं युवतियों ने भाग लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / त्रिलोकनाथ उपाध्याय