home page

ओडीएफ स्थिरता एवं जलवायु-संवेदी वाश तकनीकी विषय पर कार्यशाला का आयोजन

 | 
ओडीएफ स्थिरता एवं जलवायु-संवेदी वाश तकनीकी विषय पर कार्यशाला का आयोजन


अररिया, 15 अक्टूबर 2026।

स्थानीय डीआरडीए सभागार में गुरुवार को ओडीएफ स्थिरता एवं जलवायु-संवेदी वाश तकनीकी विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन डlकिया गया।

कार्यशाला का शुभारंभ डीडीसी रोजी कुमारी और जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक एवं अन्य उपस्थित पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यशाला डीआरडीए अररिया एवं यूनिसेफ तथा सहयोगी संस्था जीपीएसभीएस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में यूनिसेफ के वाश अधिकारी सुधाकर रेड्डी ने बताये की स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत जिले ने घरेलू शौचालयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा खुले में शौच से मुक्त स्थिति प्राप्त करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है।

अब इन उपलब्धियों को लंबे समय तक बनाए रखना, स्वच्छता परिसंपत्तियों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करना तथा स्वच्छता सेवाओं की निरंतरता बनाए रखना महत्वपूर्ण है।

अररिया जिला बाढ़ जैसी चुनौतियों से प्रभावित रहता है। इन परिस्थितियों में पारंपरिक स्वच्छता प्रणालियों के समक्ष विभिन्न समस्याएँ उत्पन्न होती हैं। जलवायु परिवर्तन के कारण इन जोखिमों में वृद्धि होने की संभावना को देखते हुए जलवायु-संवेदी एवं आपदा-रोधी वाश तकनीकों को अपनाना आवश्यक है।

यूनिसेफ के राज्य सलाहकार निकेत झा ने सतत विकास लक्ष्य-6 के अंतर्गत स्वच्छ जल एवं स्वच्छता संबंधी लक्ष्यों को प्राप्ति जिले में ओडीएफ की स्थिरता को सुदृढ़ करना, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति स्वच्छता प्रणालियों की अनुकूलन क्षमता बढ़ाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित एवं टिकाऊ स्वच्छता सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने विषय पर विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में सभी लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से कनीय अभियंता ,सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला समन्वयक एवं सभी प्रखंड समन्वयक लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, जिला प्रबंधक एवं सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका सभी प्रखंडों से पंचायती राज संस्था पदाधिकारी, यूनिसेफ एवं जीपीएसभीएस के प्रतिनिधि ने भाग लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर