इंजीनियरिंग कॉलेज में पिच डेक प्रिपरेशन पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
अररिया 31 जुलाई 2026 बिहार सरकार की स्टार्ट-अप नीति के तहत युवाओं एवं विद्यार्थियों में उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को सिमराहा स्थित श्री फणीश्वर नाथ रेणु अभियंत्रण महाविद्यालय में पिच डेक प्रिपरेशन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक एवं श्री फणीश्वर नाथ रेणु अभियंत्रण महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यशाला का उद्घाटन जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल एवं कॉलेज के प्राचार्य असीम कुमार ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
उद्घाटन संबोधन में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल ने बिहार स्टार्ट-अप नीति के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत स्टार्ट-अप को 25 लाख रुपये तक की राशि ब्याज मुक्त ऋण के रूप में 10 वर्षों के लिए उपलब्ध कराई जाती है। इसमें प्रथम किस्त के रूप में 10 लाख रुपये सीड मनी के तौर पर उपलब्ध कराने तथा शेष 15 लाख रुपये के लिए एंजेल इन्वेस्टर का प्रावधान है। इससे नए उद्यमियों एवं स्टार्ट-अप शुरू करने वाले युवाओं को अपने विचारों को व्यवसाय के रूप में विकसित करने में वित्तीय सहायता मिल सकती है।
इस अवसर पर फणीश्वर नाथ रेणु अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य असीम कुमार ठाकुर द्वारा विद्यार्थियों को नए विचारों के सृजन एवं उन्हें स्टार्ट-अप के रूप में विकसित करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
वहीं सहायक वाणिज्यकर आयुक्त हिमांशु शेखर द्वारा नए विचारों की पहचान तथा तकनीक की सहायता से समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध सूचना एवं डेटा को कार्यरूप में परिणत करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने नए विचारों को आगे बढ़ाने एवं उन्हें व्यावहारिक स्वरूप प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यशाला में विद्यार्थियों को पिच डेक तैयार करने की प्रक्रिया,अपने स्टार्ट-अप आइडिया को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने तथा समस्या, समाधान, तकनीक एवं संभावित व्यवसायिक मॉडल को व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र केपरियोजना प्रबंधक अभिषेक कुमार अशु, मिथिलेश कुमार, फणीश्वर नाथ रेणु अभियंत्रण महाविद्यालय में गठित स्टार्ट-अप सेल की फैकल्टी-इन-चार्ज स्वीटी कुमारी सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।के समाधान के लिए उपलब्ध सूचना एवं डेटा को कार्यरूप में परिणत करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने नए विचारों को आगे बढ़ाने एवं उन्हें व्यावहारिक स्वरूप प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यशाला में विद्यार्थियों को पिच डेक तैयार करने की प्रक्रिया,अपने स्टार्ट-अप आइडिया को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने तथा समस्या, समाधान, तकनीक एवं संभावित व्यवसायिक मॉडल को व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के परियोजना प्रबंधक अभिषेक कुमार अशु, मिथिलेश कुमार, फणीश्वर नाथ रेणु अभियंत्रण महाविद्यालय में गठित स्टार्ट-अप सेल की फैकल्टी-इन-चार्ज स्वीटी कुमारी सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

