फारबिसगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला आयोजित
अररिया 28 मार्च(हि.स.)।भाजपा राष्ट्र प्रथम की अवधारणा से प्रेरित होकर कार्य करने वाली पार्टी है, जिसका प्रमुख उद्देश्य देश के हर नागरिक को राष्ट्रवादी बनाना है। उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने स्थानीय जगदीश साह बसंती देवी धर्मशाला में नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू की अध्यक्षता में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कही।
भाजपा नगर मंडल द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यशाला में संगठन को मजबूत करने कार्यकर्ताओं को सक्रिय और सक्षम बनाने तथा पार्टी के नीतियों और विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के लिए कुल सात सत्रों यथा भाजपा का इतिहास विकास, वैचारिक अधिष्ठान, कार्यपद्धति, कार्य विस्तार, बूथ प्रबंधन,सोशल मीडिया आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस एवं मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं विषय पर पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता, भाजयुमो के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, जिला उपाध्यक्ष प्रताप नारायण मंडल,उमेश मेहता, जिला महामंत्री राजेन्द्र यादव,महिला मोर्चा नेत्री चांदनी सिंह सहित कई प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षु कार्यकर्ताओं संग विस्तार पूर्वक चर्चा किया।
कार्यशाला के समापन सत्र को सम्बोधित नगर भाजयुमो नेता प्रवीण कुमार एवं नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू ने कहा कि पार्टी को गतिशील बनाने के लिए से युवाओं को पार्टी की वैचारिक प्रतिबद्धता से अवगत कराते हुए उन्हें दल से जोड़ना आवश्यक है। कहा कि विचार के प्रति निष्ठावान, ध्येय के प्रति समर्पित, व्यवहार कुशल, लोकसंग्रही, तकनीक का उपयोग कर अपनी सरकार की उपलब्धियों को समाज के साथ जोड़ते हुए पार्टी का विस्तार करना आज की आवश्यकता है। इसी लक्ष्य की प्राप्ति हेतु योग्य कार्यकर्ताओं का निर्माण के लिए पार्टी द्वारा प्रत्येक मंडल में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यशाला के वर्ग अधिकारी के रूप में भाजपा नेता विमल सिंह,प्रो.गणेश ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रजत सिंह, धीरज पासवान,जिला मंत्री चंद्रकला राय,मुख्य पार्षद वीणा देवी, उप मुख्य पार्षद नूतन भारती मौजूद थी। जबकि कार्यशाला का सफल संचालन विपिन जयसवाल ने किया।
इस अवसर पर भाजपा नेत्री नीलिमा साह, राधा देवी वार्ड पार्षद संजय रजक,उमाशंकर बुलबुल यादव ,प्रदीप कनोजिया, किशन शर्मा, पप्पू राय,संदीप कुमार सहित सैकड़ों प्रशिक्षणार्थी कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

