home page

भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता को लेकर एसएसबी में कार्यशाला का आयोजन

 | 
भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता को लेकर एसएसबी में कार्यशाला का आयोजन


अररिया 04 नवम्बर(हि.स.)।

एसएसबी 52 वीं मुख्यालय अररिया में बुधवार को एसएसबी को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।यह कार्यशाला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया,जिसमें एसएसबी के अधिकारियों और जवानों को सरहद की सुरक्षा के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के उपायों की जानकारी दी गई।

एसएसबी के अधिकारियों और जवानों को राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ाया गया।साथ ही निगरानी सहित विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए अलग अलग एजेंसियों के बारे में जानकारी दी गई।इस बात की जानकारी एसएसबी 52 वीं बटालियन के कमांडेंट मितुल कुमार ने देते हुए बताया कि कार्यशाला के माध्यम से काफी अच्छी जानकारी दी गई और उन्होंने अधिकारियों और जवानों को इसे अमल करने में अपनी भूमिका निर्वहन करने को प्रेरित किया

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर