home page

कुर्साकांटा कृषि भवन में रबी महाअभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन

 | 
कुर्साकांटा कृषि भवन में रबी महाअभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन


अररिया 01 नवम्बर(हि.स.)। जिले के कुर्साकांटा प्रखंड कार्यालय स्थित कृषि भवन में रविवार को बासंतीक रबी महाअभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पति सुशील कुमार सिंह ने की।

कार्यशाला में मौजूद प्रखंड क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को सम्बोधित करते कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ रामनरेश ने किसानों को रबी फसल कि तैयारी, बुआई, फसल में उर्वरक की मात्रा, गुणवत्ता पूर्ण बीज समेत आवश्यक विषयों की जानकारी दी।वहीं परियोजना निदेशक आत्मा अश्विनी कुमार ने किसानों को खेती में रासायनिक खाद का प्रयोग कैसे करें जिससे फसल को अधिकाधिक लाभ मिले की विस्तृत जानकारी दी गई।

वहीं आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे प्रखंड प्रमुख सिंह ने किसानों को सरसों का फसल उतना जमीन में अवश्य करें जिससे किसान के परिवार को साल भर सरसों का तेल मिल सके और बाजार में बिकने वाले सरसो तेल के नाम पर पाम वाइल से मुक्ति मिल सके। श्री सिंह ने बताया कि सरसों तेल के नाम पर हम सब जहर का उपयोग कर रहे हैं, जिसका परिणाम है कि आज लोग बहुतायत में बीमार पर रहे हैं। प्रमुख श्री सिंह ने कृषि विभाग को किसानों का समूह बनाने के साथ किसानों को किसानों के लिए संचालित योजनाओं कि जानकारी समय किसानों को उपलब्ध कराने कि बात कही।

मौके पर बीएओ दीपेश कुमार साह, सहायक तकनिकी प्रबंधक हरेंद्र गुप्ता, कृषि समन्वयक कुमार चंदन व सुमित कुमार, लेखापाल रवि कुमार शर्मा, सहायक तकनिकी प्रबंधक ब्यूटी कुमारी, किसान सलाहकार प्रवीण कुमार समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर