home page

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में सुपौल में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च

 | 
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में सुपौल में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च


नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में सुपौल में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च


सुपौल, 25 अप्रैल (हि.स.)। जिला मुख्यालय में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भव्य आक्रोश मार्च निकाला गया।

यह मार्च दुर्गा मंदिर परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ पुनः दुर्गा स्थान पहुंचकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विनीता देवी ने की। मार्च के दौरान बड़ी संख्या में शामिल महिला कार्यकर्ताओं ने अधिनियम के समर्थन में जोरदार नारे लगाए और लोकसभा में विपक्ष द्वारा किए जा रहे विरोध के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट किया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल है। उनका मानना है कि यह कानून महिलाओं को नई पहचान और निर्णय प्रक्रिया में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करेगा। इस आक्रोश मार्च में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता देवी, रूबी जायसवाल, दिलीप कुमार सिंह, पवन कुमार अग्रवाल, चुन्नी कुमारी, ज्ञान बहादुर गुरुंग, विमलेंद्र कुमार, जयंत मिश्र और जिला प्रभारी अनुरंजन झा सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह अधिनियम देश की महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को मजबूत करने वाला कदम है। उन्होंने विपक्ष के विरोध को महिलाओं की आकांक्षाओं के खिलाफ बताते हुए कहा कि देश की महिलाएं इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेंगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र