home page

महिला ने पड़ोसियों पर लगाया मारपीट करने का आरोप

 | 
महिला ने पड़ोसियों पर लगाया मारपीट करने का आरोप


भागलपुर, 25 जून (हि.स.)। जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र के नसरतखानी की रहने वाली महिला कल्पना कुमारी ने अपने पड़ोस में रहने वाले लोगों पर गंभीर आरोप लगाया है।

कल्पना कुमारी ने गुरुवार को थाना में दिए आवेदन में बताया है कि 23 जून की रात पड़ोसी शशि भूषण सिंह, सोनू कुमार सिंह समेत 5-6 लोग उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी लोग नशे की हालत में थे और घर के गेट पर धक्का देने लगे।

महिला के अनुसार गेट खोलने के बाद सभी लोगों ने अचानक उनके साथ-साथ उनकी बेटी और दामाद के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान घर के सामान को भी नुकसान पहुंचाया गया।

आरोप यह भी है कि आरोपियों ने उनकी बेटी संजना के गले से सोने की चेन छीन ली और विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने ललमटिया थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर