home page

झंझारपुर के एमपी के हावड़ा के लिए वाया फारबिसगंज ट्रेन चलाई जाने की मांग का किया स्वागत

 | 
झंझारपुर के एमपी के हावड़ा के लिए वाया फारबिसगंज ट्रेन चलाई जाने की मांग का किया स्वागत


अररिया, 08 अगस्त(हि.स.)।

बिहार डेली पैसेंजर्स एसोसिएशन के केंद्रीय समिति के सदस्य बछराज राखेचा ने झंझारपुर के सांसद रामप्रीत मंडल के द्वारा रेल मंत्री से हावड़ा के लिए वाया फारबिसगंज ट्रेन चलाए जाने की मांग का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया।

झंझारपुर सांसद रामप्रीत मंडल ने लोकहा बाजार से राघोपुर- फारबिसगंज- कटिहार के रास्ते हावड़ा के लिए त्रिसाप्ताहिक ट्रेन चलाए जाने की मांग रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की।श्री राखेचा ने कहा कि इस रूट में हावड़ा के लिए भारत नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवस्थित लोकहा बाजार से हावड़ा के लिए एक सीधी ट्रेन होने से पूर्वी नेपाल के साथ मिथिलांचल,कोसी अंचल , सीमांचल के हजारों रेल यात्रियों को उड़ीसा सहित दक्षिण भारत की ओर जाने में काफी सुविधा होगी। वहीं बिहार रेल यूजर्स एशोसियेशन के सदस्य चंदन भगत ने कहा कि इस ट्रेन के चलने से कोलकाता के लिए प्रतिदिन ट्रेन चलाई जाने की मांग काफी हद तक पूरी हो जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर