home page

हटाया गया जलजमाव

 | 
हटाया गया जलजमाव


भागलपुर, 19 जुलाई (हि.स.)। जिले के नाथनगर प्रखंड के निस्फ अम्बे पंचायत अंतर्गत ब्लॉक से दाऊदबाट जाने वाली मुख्य मार्ग पर वर्षों से जलजमाव का आखिरकार रविवार को समाधान हो गया|

प्रखंड कार्यान्वयन (20 सूत्री) नाथनगर के उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता मनीष यादव के विशेष पहल पर जलजमाव का फिलहाल समाधान हुआ है|

इस संबंध में भाजपा नेता मनीष कुमार ने बताया कि सड़क पर नाली का गंदा पानी जमा रहने से लोग काफी परेशान थे|

इस संदर्भ में उन्होंने बताया कि लोगों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी नाथनगर को पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत कराया था। जिसके बाद कच्ची नाली बनाकर फिलहाल जलजमाव का समाधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही इसका स्थाई समाधान के लिए पक्की नाली बनाने की दिशा में वह खुद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मिलकर पहल करेंगे। जलजमाव से मुक्ति के बाद ग्रामीण काफी खुश हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर