home page

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

 | 

कटिहार, 20 मार्च (हि.स.)। जिले के सेमापुर थाना की पुलिस ने 25 हजार के इनामी और वांछित अभियुक्त सुनील यादव को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद हुआ है। सुनील यादव पर पहले से कई मामले दर्ज हैं, जिनमें रंगदारी, अवैध वसूली और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। वह दियारा क्षेत्र में भैंसवारों और मछुआरों से रंगदारी और अवैध वसूली में शामिल था।

पुलिस ने बताया कि सुनील यादव के खिलाफ सेमापुर थाना में कई मामले दर्ज हैं, जिनमें बरारी (सेमापुर) थाना कांड संख्या-234/22, 249/22, 245/25 और 264/25 शामिल हैं। वह इन मामलों में फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

सेमापुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुनील यादव को भवानीपुर डुब्बा टोला से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ सेमापुर थाना में एक और मामला दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। सुनील यादव की गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह