home page

स्नातक निर्वाचन को लेकर डीएम-एसपी ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा

 | 
स्नातक निर्वाचन को लेकर डीएम-एसपी ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा


स्नातक निर्वाचन को लेकर डीएम-एसपी ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा


सुपौल, 23 अक्टूबर (हि.स.)। स्नातक स्तरीय बिहार विधान परिषद निर्वाचन-2026 के मद्देनजर शुक्रवार को जिले के सभी 13 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान शुरू हुआ। चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम एवं एसपी ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए पूरी सतर्कता के साथ चुनाव संपन्न कराने का निर्देश दिया।

अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने तथा निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए आवश्यक सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।

जिले में इस निर्वाचन के तहत कुल 9461 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रशासन की ओर से सभी 13 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से मतदान संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र