home page

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: सुबह 11 बजे तक 11.50 प्रतिशत मतदान

 | 

पटना, 30 जुलाई (हि.स.)। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह 11 बजे तक 11.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। फिलहाल 4 घंटे का मतदान सम्पन्न हुआ है।

अबतक ऐसा रहा मतदान प्रतिशत

सुबह 11 बजे तक 11.50 प्रतिशत मतदान

सुबह 9 बजे तक 4.61 प्रतिशत मतदान

सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए 422 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उपचुनाव में कुल 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त