home page

मजदूर दिवस पर स्वयंसेवी संस्था ने किया गमछा वितरण

 | 
मजदूर दिवस पर स्वयंसेवी संस्था ने किया गमछा वितरण


मजदूर दिवस पर स्वयंसेवी संस्था ने किया गमछा वितरण


मजदूर दिवस पर स्वयंसेवी संस्था ने किया गमछा वितरण


सारण, 01 मई (हि.स.)। मजदूर दिवस के अवसर पर शहर की एक प्रमुख स्वयंसेवी संस्था द्वारा मानवता की मिसाल पेश की गई।

संस्था के सदस्यों ने म्युनिसिपल चौक से लेकर थाना चौक तक भीषण गर्मी में पसीना बहा रहे सैकड़ों श्रमिकों और जरूरतमंदों के बीच गमछा का वितरण किया। इस दौरान राहगीरों और मजदूरों को शीतल जल पिलाकर उनका सम्मान भी किया।

कार्यक्रम के दौरान लायन डॉ विकाश कुमार सिंह ने कहा कि श्रमिक हमारे समाज की मजबूत नींव हैं और उनका सम्मान करना हमारा नैतिक दायित्व है। वितरित किए गए गमछे केवल वस्त्र नहीं, बल्कि समाज की ओर से उनके प्रति आभार और अपनत्व का प्रतीक हैं। संस्था के अध्यक्ष लायन संदीप कुमार सिंह और सचिव लायन राकेश कुमार मिश्रा ने सेवा को ही सर्वोपरि धर्म बताया।

उपस्थित सदस्यों ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुँचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर लायन उज्जवल वर्मा, सुशील वर्मा, डॉ अमित राज, मनोज वर्मा संकल्प, विक्की आनंद, अमृत प्रियदर्शी, डॉ. अमरेंद्र सिंह, सौरभ कुमार ट्विंकल, अविनाश श्रीवास्तव और मुकेश सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार