home page

पेयजल की किल्लत को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, टंकी संचालक पर लगाया आरोप

 | 
पेयजल की किल्लत को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, टंकी संचालक पर लगाया आरोप


भागलपुर, 29 जुलाई (हि.स.)। जिले के शाहजंगी पंचायत के वार्ड नंबर 6 मोहद्दीनपुर में बीते कई महीने से पानी की आपूर्ति बाधित है। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि पीएचडी विभाग कि लापरवाही और अनदेखी के कारण घर-घर पानी नहीं पहुंच रहा है। महिला बुजुर्ग और बच्चे पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि पानी टंकी से नियमित रूप से सप्लाई नहीं दिया जा रहा है। शाहजंगी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद सिराज ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर कई बार पीएचडी विभाग के अधिकारियों को सूचना दे चुके हैं, मगर अभी तक हमारी बातों को अनदेखी किया जा रही है।

ग्रामीण मोहम्मद फिरोज ने बताया कि शिकायत करने जाते हैं, तो टंकी संचालक झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। मोहम्मद आतिफ ने बताया कि समय पर पानी नहीं मिलता है, जिसके कारण लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिलाओं ने भी पानी नहीं मिलने पर आरोप लगाया है।

ग्रामीण का आरोप है कि पानी टंकी संचालक मोहम्मद तबरेज नियमित रूप से टंकी से पानी सप्लाई नहीं देते हैं। शिकायत करने पर लड़ाई करने पर उतारू हो जाते हैं और धमकी देते हैं कोई हमारा कुछ नहीं कर पाएगा, जहां जाना है जा सकते हो, कुछ इलाकों में पक्षपातपूर्ण तरीके से पानी देने जैसी गंभीर आरोप लगाए हैं।

लोगों ने बताया स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि कई परिवारों को दूर दराज के चापाकालो से पानी लाना पड़ रहा है। सरकार के दिए हुए घर नाल जल योजना की स्थिति बद से बदतर है।

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पानी आपूर्ति बहाल नहीं किया गई तो पीएचडी विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर