home page

अपहरण कांड के दोषियो की गिरफ्तारी को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने दिया एक दिवसीय धरना

 | 
अपहरण कांड के दोषियो की गिरफ्तारी को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने दिया एक दिवसीय धरना


-अपहृत नाबालिग लड़की को बरामद करने और दोषियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की उठी मांग

पूर्वी चंपारण,19 अप्रैल (हि.स.)।

विश्व हिन्दू परिषद के सदस्यों ने रविवार को सुगौली थाना मे दर्ज मामले के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार करने और पीड़िता की बरामदगी को लेकर थाना के सामने गांधी स्मारक में धरना दिया।जिसकी अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख मनोज कुमार सिंह अधिवक्ता ने किया,जबकि धरना को सम्बोधित करते हुए विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने कहा कि एक षड्यंत्र के तहत पुरे देश मे लव जेहाद और धर्मान्तरण की घटनाए घट रही है।सरकार को इसके खिलाफ एक सशक्त कानून बनाना चाहिए।

इन्होने कहा कि आज सुगौली कांड के लिए सांकेतिक धरना का आयोजन किया गया है यदि अभियुक्त की गिरफ्तारी अविलम्ब नही हुई और पीडिता की बरामदगी नही हुई तो विहिप एक सशक्त आन्दोलन करेगा। आगे धरना प्रदर्शन और बन्दी का अभियान विहिप करेगा।

धरना को विहिप के जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह,विजय कुमार सिंह धीरज श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि एक सोची समझी साजिश के तहत हिन्दू लड़कियों को लव जेहाद के तहत जेहादियो द्वारा उठाया जा रहा है।लैंड जेहाद धर्मान्तरण,थूक जेहाद हो रहा है जिस पर सरकार और प्रशासन को ध्यान देना पड़ेगा।

धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार सिंह ने किया और कहा कि प्रशासन अविलंब आवश्यक कार्रवाई करे अन्यथा एक सशक्त आन्दोलन का सूत्रपात सुगौली लव जेहाद के विरूद्ध करेगा। अंत मे तैनात दंडाधिकारी को विहिप ने तीन सुत्री मांगो के समर्थन मे एक ज्ञापन दिया। मौके पर ओमप्रकाश शर्मा,सुनील यादव,अशोक झा,राहुल कुमार सहित सैकडो की संख्या मे लोग उपस्थित थे। धरने पर पीडिता की मां भी बैठी थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार