home page

वीबी-जी राम जी योजना की समीक्षा, ई-केवाईसी और मानव दिवस सृजन में तेजी लाने का निर्देश

 | 
वीबी-जी राम जी योजना की समीक्षा, ई-केवाईसी और मानव दिवस सृजन में तेजी लाने का निर्देश


वीबी-जी राम जी योजना की समीक्षा, ई-केवाईसी और मानव दिवस सृजन में तेजी लाने का निर्देश


सुपौल, 22 अक्टूबर (हि.स.)। वीबी-जी राम जी योजना के तहत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर गुरुवार को उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें योजना के क्रियान्वयन, मजदूरों के ई-केवाईसी और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सृजन की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में सभी कार्यक्रम पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने कायाकल्प अभियान के तहत क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने सक्रिय मजदूरों के ई-केवाईसी कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने तथा कुशल और अर्धकुशल श्रमिकों का ई-केवाईसी निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस का सृजन किया जाए। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी कार्यों की नियमित निगरानी करें और लंबित गतिविधियों को जल्द पूरा कराएं। उप विकास आयुक्त ने योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित प्रगति लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में डीआरडीए (एनईपी) के निदेशक अनित कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), वीबी-जी राम जी योजना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र