home page

अपने विभिन्न मांगों को लेकर वाल्मीकिनगर सांसद गृहमंत्री से मिले

 | 
अपने विभिन्न मांगों को लेकर वाल्मीकिनगर सांसद गृहमंत्री से मिले


पश्चिम चंपारण(बगहा),25मार्च(हि.स.)।वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर संसदीय क्षेत्र की विभिन्न मांगों पर चर्चा किया। सांसद ने बताया कि गृहमंत्री ने ध्यानपूर्वक मेरी बातों को सुना एवं शीघ्र उस इस दिशा में कार्य करने का आश्वासन दिया है। मेरी मांगों में भारत नेपाल सीमा पर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के पास स्थित विवादित सुस्ता गांव पर नेपाल द्वारा कब्ज़ा करने मुद्दे पर चर्चा करने के अलावा भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करना शामिल था।

महान सम्राट अशोक जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की माँग भी मैंने गृहमंत्री से की। साथ ही, वाल्मीकिनगर लोकसभा अंतर्गत आदिवासी बहुल क्षेत्र दोन क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं करने और बगहा के कैलाश नगर में रेलवे की जमीन में बसे कटाव पीड़ितों का समस्यायों का निदान करने की तरफ गृह मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया।

गौरतलब है कि इसको लेकर दोनों क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों का एक प्रतिनिधि मंडल बिहार विधानसभा चुनाव के बाद गृहमंत्री से मिला था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी