home page

संवेदना ने लावारिश महिला के शव का किया अंतिम संस्कार

 | 
संवेदना ने लावारिश महिला के शव का किया अंतिम संस्कार


अररिया 29 मार्च(हि.स.)।

लावारिश लाशों का अंतिम संस्कार करने वाली संस्था संवेदना ने रविवार को एकबार फिर एक अज्ञात महिला के शव का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया।

रविवार को प्रशासन द्वारा एक अज्ञात महिला के शव को विधि सम्मत प्रक्रिया पूरी करने के बाद संवेदना संस्था को सौंपा गया।जिसके बाद संवेदना के सदस्यों ने पूरे सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया।

बताया जाता है कि एक अज्ञात महिला का शव अस्पताल में पड़ा हुआ था। स्थानीय पुलिस ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत लिखित रूप से शव को डिस्पोजल के लिए संवेदना संस्था को सौंप दिया। संस्था पिछले कई वर्षों से अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार का कार्य कर समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

संस्था के अध्यक्ष रमेश सिंह के नेतृत्व में इस पुनीत कार्य को संपन्न किया गया। इस अवसर पर फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि संवेदना समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के लिए कार्य करती है और उसका यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने इस सेवा कार्य के लिए संस्था के सभी सदस्यों को साधुवाद दिया।

इस मौके पर रमेश सिंह, अमरेंद्र कुमार,एस.के. सोनू, करण कुमार पप्पू, मुमताज सलाम, संजय रजक, भोला शर्मा, आस मोहम्मद, अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, दारोगा शुभम कुमार, अनुमंडल अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार, मंटु कुमार सहित बड़ी संख्या में संवेदना के सदस्य एवं आम लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर