home page

जेपीयू में 11 मई से शुरू होगी स्नातक फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा

 | 

सारण, 29 अप्रैल (हि.स.)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के स्नातक सत्र 2023-27 सीबीसीएस फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने परीक्षा केंद्रों की सूची और विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा के अनुसार यह परीक्षा 11 मई से शुरू होकर 16 मई तक चलेगी।

परीक्षा के सफल संचालन के लिए सारण प्रमंडल के तीनों जिलों में कुल 19 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें सबसे अधिक 12 केंद्र सारण जिले में हैं, जबकि सीवान में 4 और गोपालगंज में 3 केंद्र बनाए गए हैं। छपरा के प्रमुख केंद्रों में राजेंद्र कॉलेज, जगदम कॉलेज, जयप्रकाश महिला कॉलेज और राम जयपाल कॉलेज शामिल हैं।

सीवान में डीएवी और जेडए इस्लामिया कॉलेज तथा गोपालगंज में कमला राय व गोपेश्वर कॉलेज हथुआ को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि एडमिट कार्ड तैयार कर लिए गए हैं और वर्तमान में उनका वेरिफिकेशन चल रहा है। अगले एक-दो दिनों में छात्र अपने संबंधित कॉलेज से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। सभी प्राचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने नोटिस बोर्ड पर परीक्षा से जुड़ी विस्तृत सूचना प्रदर्शित करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार