खगड़िया रेल मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में चला रेलवे स्टेशन और परिसर में सघन जांच अभियान
सहरसा, 02 जुलाई (हि.स.)। समस्तीपुर डिविजन अंतर्गत खगड़िया रेलवे न्यायालय के मजिस्ट्रेट मो काजिब गुरुवार को सहरसा रेलवे जंक्शन पहुंचे। उनके साथ रेलवे के कई अधिकारी मौजूद थे। जिसके बाद उनके नेतृत्व में आरपीएफ और जीआरपी के सहयोग से सहरसा रेलवे जंक्शन के सभी पांच प्लेटफार्म, परिसर और परिक्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया।
इस दौरान बिना रेल टिकट के रेलवे प्लेटफार्म और ट्रेन में मौजूद लोगों को हिरासत में लिया गया। जिन्हें आरपीएफ थाना ले जाया गया। जहां उनसे जुड़वाना वसूला गया। कुछ यात्रियों ने तत्काल जुर्माना का भुगतान कर जमानत ले लिया था। जबकि कुछ रेल यात्रियों को जमानत की रकम जमा नहीं कर पाने पर उन्हें खगड़िया जेल भेज दिया गया।
रेल मजिस्ट्रेट मो काजिब ने बताया कि रेलवे स्टेशन और स्टेशन पहुंचने वाले कई ट्रेनों की जांच की गई थी। बिना रेल टिकट के यात्रा करने वाले रेल यात्रियों से जुड़वाना वसूला गया था। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय कुमार यादव सहित स्थानीय रेल अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

