home page

यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग को लेकर सवर्ण समाज ने किया विरोध प्रदर्शन

 | 
यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग को लेकर सवर्ण समाज ने किया विरोध प्रदर्शन


पूर्वी चंपारण, 18 मार्च (हि.स.)।

केन्द्र सरकार के द्वारा लाए जा रहे यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग करते हुए सवर्ण समाज के लोगों के द्वारा रक्सौल अनुमंडल में बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया गया।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद सवर्ण समाज के एक प्रतिनिधिमंडल के द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम से अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार को सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भारतीय सवर्ण समाज मंच के जिलाध्यक्ष सुभाषचंद्र सिंह ने बताया कि हमलोग यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग कर रहे है। यूजीसी कानून को इसलिए वापस लिया जाना जरूरी है क्योंकि इस कानून का एससी-एसटी एक्ट की तरह दुरूपयोग होगा।

हमलोगों ने अपने ज्ञापन में यह मांग की है कि पहले से चले आ रहे कानून को ही प्रचलन में रखा जाए और यूजीसी कानून को वापस लिया जाए। यदि, ऐसा नहीं होता है तो हमलोग अपना प्रदर्शन आगे भी जारी रखेगें।मौके पर रोहन सिंह, विश्वरंजन सिंह, अनुपम राजा, रणवीर कुमार, प्रदीप कुमार, विशाल सिंह, अंटू सिंह सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार