यूजीसी फोर्थ सेमेस्टर की परिक्षा में आ सकती है परेशानी,विद्यालयों व महाविद्यालयों में भरा पानी
बेतिया, 01 अक्टूबर (हि.स.)। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर इनवरसिटी मुजफ्फरपुर के निर्देश के आलोक में आगामी पांच अक्टूबर से पंद्रह अक्टूबर तक यूजीसी फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित होनी है।ऐसे मे नौतन व बैरिया, योगापट्टी आदि प्रखंड बाढ़ की चपेट में हैं, जहां सभी विद्यालयों व महाविद्यालयों में पानी भर गया है। जहां आने जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ेगी।
सभी गांवों में बाढ़ का पानी भर जाने से छात्र घर छोड़ कर कहीं कहीं शरण लिये है।ऐसे में परीक्षा देने में छात्रों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।घर में भी पानी तथा महाविद्यालय में भी पानी भर जाने से छात्रों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। छात्र रौशन कुमार, प्रिन्स कुमार,गौतम कुमार,नूरूल होदा,अमीत कुमार, गुड्डू कुमार आदि ने बताया कि बाढ़ के कारण उनका जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।सभी लोग घर में पानी घुसने से परेशान हैं।ऐसे में जहां घर व महाविधालय में पानी भरा हो तो फीर छात्र कैसे परीक्षा दे पाएंगे। छात्रों ने इनवरसिटी से परीक्षा की तिथी आगे बढ़ाने की मांग किया है।
हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक

