home page

सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वाले दो युवक गिरफ्तार

 | 
सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वाले दो युवक गिरफ्तार


सारण, 26 जुलाई (हि.स.)। जनताबाजार सोशल मीडिया पर अवैध देशी कट्टे के साथ फोटो वायरल करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। जनताबाजार थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस को सोशल मीडिया पर वायरल एक फोटो की सूचना मिली थी जिसमें एक युवक अवैध कट्टा प्रदर्शित कर रहा था। तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी मकीदुर रहमान मूल निवासी सुपौल, वर्तमान पता जनताबाजार और उसके साथी अभिषेक कुमार निवासी लहलादपुर की पहचान की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मकीदुर रहमान के कमरे से एक देशी कट्टा और अभिषेक कुमार के पास से एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने इस संबंध में जनताबाजार थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर। दोनों युवकों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार