home page

सड़क हादसे में दो बाइक सवार घायल, पटना रेफर

 | 
सड़क हादसे में दो बाइक सवार घायल, पटना रेफर


नवादा, 09 जुलाई (हि.स.)।

जिले के कौआकोल-रोह मुख्य पथ पर बिन्दीचक गांव से पहले चौराही आहर टर्निंग के पास गुरुवार को हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,थाना क्षेत्र के सोखोदेवरा गांव निवासी अर्जुन महतो अपने रिश्तेदार शेखपुरा जिले के उक्सी गांव निवासी यमुना महतो के साथ बाइक से नवादा की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) कौआकोल पहुंचाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अज्ञात वाहन चालक की लापरवाही पर नाराजगी जताई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा फरार वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन