home page

अवैध शराब के साथ दो महिला गिरफ्तार

 | 
अवैध शराब के साथ दो महिला गिरफ्तार


भागलपुर, 28 मई (हि.स.)। आरपीएफ पोस्ट की टीम ने इंस्पेक्टर एके गिरि के नेतृत्व में शराब तस्करी के खिलाफ भागलपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष अभियान चलाया गया। उक्त आशय की जानकारी मालदा डीविजन के पीआरओ ने गुरुवार को दी।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि साहेबगंज-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन के जरिए अवैध शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई और टीम को अलग-अलग बोगियों में तैनात किया गया। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही टीम ने सभी बोगियों की सघन तलाशी शुरू कर दी। जांच के दौरान एक सीट के पास संदिग्ध अवस्था में रखे दो बैग मिले। बैग की जांच करने पर उसमें भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब बरामद हुई। जांच के दौरान बैग के पास मौजूद दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में दोनों महिलाओं ने शराब ले जाने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद आरपीएफ टीम ने दोनों महिला तस्करों को हिरासत में ले लिया। आरपीएफ ने बरामद 72 बोतल शराब को जब्त कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद दोनों गिरफ्तार महिलाओं और जब्त शराब को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग भागलपुर को सौंप दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर