home page

मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर सड़क हादसा, ई-रिक्शा और हाइवा की टक्कर में दो गंभीर रूप से घायल

 | 
मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर सड़क हादसा, ई-रिक्शा और हाइवा की टक्कर में दो गंभीर रूप से घायल


भागलपुर, 08 अक्टूबर (हि.स.)।

जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र के चायंटोला गांव के समीप मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन सड़क पर गुरुवार की सुबह एक ई-रिक्शा और हाइवा के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज, भागलपुर) रेफर कर दिया है।

हादसे में घायल हुए व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है। इनमें से एक सनोखर थाना क्षेत्र के सनोखर गांव का रहने वाला 24 वर्षीय संतोष कुमार है और दूसरा सबौर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी 25 वर्षीय मो. कुर्बान है। घटना की जानकारी मिलते ही रसलपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर