home page

टैंकर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

 | 
टैंकर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार


भागलपुर, 26 फ़रवरी (हि.स.)। भागलपुर के सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमशिला टीओपी के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टैंकर से 3773.625 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। शराब को भारत पेट्रोलियम के सफेद रंग के टैंकर में छुपाकर ले जाया जा रहा था।

सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भागलपुर की ओर से एक टैंकर में अवैध शराब लोड कर नवगछिया की तरफ भेजा जा रहा है। सूचना के आधार पर विक्रमशिला टीओपी के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान संदिग्ध टैंकर को रोका गया और तलाशी लेने पर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपित मुजफ्फरपुर जिला के रहने वाले हैं और पहले भी शराब के अवैध कारोबार के मामले में जेल जा चुके हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर