home page

एकमा मांझी सड़क हादसे में दो की मौत

 | 
एकमा मांझी सड़क हादसे में दो की मौत


एकमा मांझी सड़क हादसे में दो की मौत


सारण, 09 अप्रैल (हि.स.)। एकमा-मांझी मुख्य मार्ग पर गंज स्थित गैस गोदाम के समीप सड़क हादसे ने दो परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। इस दुर्घटना में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में सीवान जिले के जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के महादपुर पट्टी गांव निवासी मनु कुमार पिता फुलेना महतो और पंकज कुमार पिता मोतीलाल चौहान है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार बाइक सवार एक बोलेरो को ओवरटेक कर आगे निकले ही थे कि पीछे से आ रही दूसरी अनियंत्रित बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो बाइक को लगभग 200 मीटर तक घसीटते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार