home page

कोपा एवं सम्होता गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत

 | 
कोपा एवं सम्होता गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत


सारण, 19 जुलाई (हि.स.)। सारण में जलालपुर प्रखंड के कोपा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड और सम्होता गांव में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया।

पहली घटना कोपा नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक की है, जहाँ पेशे से पेंटर ओम प्रकाश मांझी अपने पुत्र यश कुमार के साथ खेत में धान की रोपनी के लिए बिचड़ा लेकर गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ा और तेज बारिश के साथ वज्रपात हो गया, जिससे ओम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई और उनका पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल यश को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

दूसरी घटना सम्होता गांव की है, जहाँ खेत में धान की रोपनी करा रहा चंद्रदीप प्रसाद का पुत्र रोहित कुमार वज्रपात की चपेट में आ गया, जिससे उसकी भी जान चली गई। इस घटना से दोनों गांवों में मातमी सन्नाटा पसरा है। स्थानीय ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को आपदा राहत योजना के तहत अविलंब मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार