बेटियों ने इंटर परीक्षा में राज्य में द्वितीय तथा चौथा स्थान लाकर बढ़ाया जिले का गौरव
नवादा, 23 मार्च (हि.स.)।बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 की सोमवार को घोषित परिणाम में नवादा की बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे जिले का मान बढ़ाया है।
सपना कुमारी (विज्ञान संकाय) – 95.80% अंक, राज्य में द्वितीय स्थान तथा श्रेया कुमारी (वाणिज्य संकाय) – 94.80% अंक, राज्य में चतुर्थ स्थान प्रतिकार जिले का गौरव बढ़ाया है। वही समाज सेवी मनोज चंद्रवंशी की पुत्री श्रेया सिंह ने विज्ञान संकाय में 412 अंक लाकर जिले का गौरव बढ़ाया है।
नवादा के सांसद विवेक ठाकुर, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ अनुज सिंह सहित कई बुद्धिजीवियों ने बेहतर अंक लाकर जिले का नाम रोशन करने वाले बेटियों को बधाई देते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है। डॉक्टर अनुज सिंह ने कहा है कि जिले में बेहतर अंक लाने वालों को मॉडर्न शैक्षिक समूह की ओर से समारोह पूर्वक पुरस्कृत किया जाएगा। अवल अंग लाने वाले बेटियों के घर पर साइकिल लोग पहुंचकर मिठाई खिलाकर उनके बेहतर भविष्य के लिए बधाई दी है।
सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल आपके परिवार बल्कि पूरे नवादा के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता आपकी मेहनत, लगन और संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा अव्वल छात्रओं की उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ । आशा करता हूँ कि आप इसी प्रकार आगे भी सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगी।साथ ही सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

