home page

छपरा में विकसित भारत-जी रामजी अधिनियम पर दो दिवसीय पंच सम्मेलन शुरू

 | 

सारण, 06 अगस्त (हि.स.)। ग्रामीण विकास विभाग बिहार के निर्देशानुसार सारण जिला प्रशासन द्वारा विकसित भारत जी रामजी अधिनियम 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दो दिवसीय पंच सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। 06 एवं 07 अगस्त तक आयोजित इस सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकार वैभव श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

संबोधन के दौरान जिलधिकारी ने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने में ग्राम पंचायतों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने उपस्थित प्रतिनिधियों से सभी ग्रामीण विकास योजनाओं को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के पहले दिन जिले के सभी मुखिया, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता, पंचायत तकनीकी सहायक, लेखापाल और पंचायत रोजगार सेवकों ने भाग लिया।

सम्मेलन के दूसरे दिन 07 अगस्त को पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य और कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल होंगे। सम्मेलन में तकनीकी सत्रों के जरिए अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों, वेज एम्प्लॉयमेंट प्रोग्राम और विकसित ग्राम पंचायत योजना पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए गए और उनकी शंकाओं का मौके पर ही समाधान किया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी एवं निदेशक डीआरडीए सुमिता कुमारी समेत कई अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार