home page

1.400 किलोग्राम गांजा के साथ दो अपराधकर्मी गिरफ्तार

 | 
1.400 किलोग्राम गांजा के साथ दो अपराधकर्मी गिरफ्तार


भागलपुर, 05 अगस्त (हि.स.)। एसएसपी कार्यालय के हवाले से बुधवार को बताया गया भागलपुर के बुद्धचक थानान्तर्गत 1.400 किलोग्राम गांजा के साथ दो अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार भागलपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने हेतु स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर नामक विशेष महा अभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत अवैध शराब, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी के लिए हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की बुद्धचक थानान्तर्गत ग्राम-गोधटा में अवैध मादक पदार्थ का संग्रह कर खरीद-बिक्री किया जा रहा है।

उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एसएसपी के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निगरानी में तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कहलगाँव-02 भागलपुर एंव बुद्धचक थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। उक्त गठित टीम के द्वारा बुद्धचक थानान्तर्गत ग्राम गोधटा से रघुनंदन राम उर्फ टुनटुन राम ओर कंकई को 1.400 किलोग्राम गांजा के साथ इनके घर से विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आवश्यक पुछ-ताछ करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर