home page

फरार दो सगे भाइयों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित

 | 

बक्सर, 27 फ़रवरी (हि.स.)।जिले में लंबे समय से फरार चल रहे दो सगे भाइयों की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस ने 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तिलक राय के हाता थाना क्षेत्र के तवकल राय के डेरा निवासी राम अवतार के पुत्र धुरान यादव उर्फ जयप्रकाश यादव और ओमप्रकाश यादव जून 2023 से फरार हैं।

दोनों आरोपितों के खिलाफ पारिवारिक विवाद में हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। घटना के बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस ने घोषणा की है कि जो कोई भी पुलिसकर्मी या आम नागरिक इन आरोपितों की गिरफ्तारी में सहयोग करेगा या ऐसी पुख्ता सूचना देगा, जिससे उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके, उसे 50-50 हजार रुपये की इनामी राशि प्रदान की जाएगी। यह इनाम घोषणा की तिथि से दो वर्षों तक प्रभावी रहेगा।

आमजन से अपील की गई है कि संबंधित सूचना बक्सर पुलिस कंट्रोल रूम के दूरभाष संख्या 06183-295039 या आपातकालीन नंबर 112 पर दे सकते है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप कुमार ओझा